आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की मतगणना के दूसरे चरण के तहत वार्ड 8 से वार्ड 14 के परिणाम सामने आए हैं. घोषित जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 12 से मोतीलाल बिसोई ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड संख्या 11 से मंजू देवी विजयी हुई हैं. वार्ड संख्या 8 से मोना बेसरा ने जीत हासिल की है. वहीं वार्ड संख्या 10 से शंकर सरदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मदन माझी को 200 मतों से पराजित किया.

विज्ञापन
वार्ड संख्या 9 से दुर्गाचरण बेसरा विजयी रहे. वार्ड संख्या 15 से नथुनी सिंह ने जीत दर्ज की. वार्ड संख्या 13 में शांतनु घोष बढ़त बनाए हुए हैं. इसके अलावा वार्ड संख्या 14 और 16 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. अन्य वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन
