आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 34 से पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति कुमारी को क्षेत्र में अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है. पार्षद पद की प्रत्याशी के रूप में वे लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद कर रही हैं.

चुनाव चिन्ह “अलमारी छाप” के साथ वे घर-घर जाकर अपने संकल्प पत्र की जानकारी दे रही हैं. स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और वार्ड के बुनियादी विकास को उन्होंने प्रमुख मुद्दा बनाया है.
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ती नजर आ रही है. समर्थकों का दावा है कि वार्ड 34 में बदलाव की चाहत है और इसी को लेकर ज्योति कुमारी को व्यापक समर्थन मिल रहा है.

ज्योति कुमारी का कहना है कि वे वार्ड के हर परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी और पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी. फिलहाल वार्ड 34 में उनका डोर-टू-डोर कैंपेन चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दे कि ज्योति कुमारी का पूरा परिवार समाजसेवा में सक्रिय रहा है. उनके पति दीपक सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. साथ ही मिलनसार और मृदु भाषी है. ऐसे में माना जा रहा है कि वार्ड 34 में इस बार मुकाबला रोचक और कांटों भरा होगा. वैसे ज्योति कुमारी के अलावे दो अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है.

