सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24 और वार्ड 27 से भाई- बहन ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया है. इसमें वार्ड 27 के निवर्तमान पार्षद पांडी मुखी और उनकी बहन स्वीटी मुखी शामिल हैं.

पांडी मुखी ने अपने पारंपरिक वार्ड से अपनी बहन स्वीटी मुखी को उतारा है, जबकि स्वयं वार्ड 24 से चुनावी मैदान में हैं. चूंकि वार्ड 27 अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है, इस कारण पांडी मुखी ने इस वार्ड से अपनी बहन को प्रत्याशी बनाया, जबकि खुद वार्ड 24 से किस्मत आजमाने उतर रहे हैं.
नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया है. पांडी मुखी लगातार वार्ड 27 से निर्विरोध पार्षद चुने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार रोस्टर सिस्टम के बदलाव के कारण उन्हें अपनी पारंपरिक सीट छोड़नी पड़ी.
चुनिंदा समर्थकों के साथ सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे पांडी मुखी के समर्थकों ने दोनों प्रत्याशियों के जीतने का भरोसा जताया. इस मौके पर अमित सिंह, तापस पात्रा, कैलाश बावरी, शंकर, जगन्नाथ नायक, तल्लू, शिव शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

