आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 स्थित सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर और शौचालय के बगल में संचालित एनजीओ के साथ मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आदित्यपुर थाना पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

दरअसल विवाद का जड़ कुत्ते का शौच बताया जा रहा है. एनजीओ संचालक रणविजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के बगल में उनका एनजीओ चलता है जिसमें बीमार पशुओं की सेवा की जाती है. साथ ही उनका इलाज भी किया जाता है. उन्हीं बीमार कुत्तों को देखकर बाहरी कुत्ते इधर आकर शौच कर देते हैं. इसको लेकर शौचालय की देखरेख करने वाले आये दिन लड़ाई- झगड़ा करते हैं. आज भी केयरटेकर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके ऑफिस पर हमला कर दिया जिसमें उनके स्टाफ को गंभीर चोटे आई है. बीच- बचाव करने के दौरान उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पैसे व सोने के चेन छीन लिया गया.
उधर सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर गौरे शर्मा ने बताया कि आए दिन एनजीओ में इलाजरत कुत्ते शौचालय में आकर शौच कर देते हैं. जिससे आम लोग यहां आने से घृणा करते हैं. जब इसकी शिकायत लेकर एनजीओ के ऑफिस में गए तो गुड्डू सिंह के स्टाफ के द्वारा मारपीट की गई. अब इसमें कौन सही है पुलिस जांच में जुटी है. मगर सवाल यह है कि सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को पूरे परिवार के साथ वहां रहने की अनुमति किसने दिया है. नगर निगम प्रशासन की इसमें क्या भूमिका है क्या इसकी जांच होगी ?

