आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में मतदाता मैपिंग से संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया. साथ ही मतदाताओं को यह जानकारी दी गई कि मैपिंग से जुड़ी सूचनाएं कैसे प्राप्त की जा सकती हैं और इसकी प्रक्रिया क्या है.

विज्ञापन
कैंप में पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, नंदीश्वर कृष्ण सिंह, मनीष कुमार, अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज और रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे.
अगला मैपिंग कैंप 22 दिसंबर 2025 को आंबेडकर पुस्तकालय, जय प्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में आयोजित किया जाएगा. कर्मियों ने लोगों से समय पर पहुंचकर कैंप को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
