आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आदित्यपुर श्री डूंगरी स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई जिसमें गम्हरिया प्रखंड एवं आदित्यपुर नगर कमेटी का गठन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज रोहण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जेएन दास ने बताया कि बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई है. साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन भी किया गया है.

कमेटी एक नजर में
गम्हरिया प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिंह गोराई को दी गई है, जबकि उपाध्यक्ष बुलेट नारायण सिंह, मंत्री रूपेश गोराई, सह मंत्री गोवर्धन गोस्वामी, बजरंग दल संयोजक आकाश दास, मिलन प्रमुख विशाल गोस्वामी, गौ रक्षा प्रमुख आनंद मुखी, गौ रक्षा सह प्रमुख अतुल एवं वरुण चंद्र दास, सत्संग प्रमुख शिव कुमार सिंह, सेवा प्रमुख सुदर्शन, धर्म आचार्य प्रमुख उज्जवल चटर्जी, प्रचार- प्रसार प्रमुख ओमकार राज उपाध्याय बनाए गए हैं.
इसी तरह आदित्यपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष रोशन कुमार, उपाध्यक्ष प्रताप एवं विशाल सिंह, मंत्री गौरव कुमार, सह मंत्री मनीष कुमार, बजरंग दल संयोजक सानू सिंह, सहसंयोजक अजय महतो, मिलन प्रमुख अभिषेक कुमार, सुरक्षा प्रमुख कृष्णा गोराई, गौ रक्षा प्रमुख राहुल राय, सह प्रमुख अरविंद कुमार एवं गौरव मिश्रा, सत्संग प्रमुख राजेंद्र स्वर्णकार, सेवा प्रमुख चंदन सिंह, सामाजिक समरसता प्रमुख अमितेश ईश्वर, प्रचार- प्रसार प्रमुख नीतिश सिंह, सह प्रमुख सौरभ तिवारी, सह मातृ शक्ति प्रमुख अंजनी महापात्रा को बनाया गया है. वहीं कई पद अभी रिक्त पड़े हैं जिसे विस्तार करने का जिम्मा पदाधिकारी को दिया गया है.

