आदित्यपुर/ Rasbihari Mandal उत्तमडीह में करम पर्व की परंपरागत शुरुआत हुई. विधि- विधान के साथ स्वर्णरेखा नदी से युवतियों ने जावा उठाया गया और करम पर्व का शुभारंभ किया. यह पर्व स्थानीय स्तर पर शुभम महतो के आवास पर आयोजित किया जा रहा है.

करम पर्व में महिला समितियों की विशेष भागीदारी रही. आयोजन समिति ने बताया कि 3 सितंबर को धूमधाम से करम परब मनाया जाएगा, जबकि 4 सितंबर को विधिवत विसर्जन किया जाएगा.
इस अवसर पर शुभम महतो, आकाश महतो, हरीश महतो, गोकुल महतो, सुरेश महतो समेत महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित थीं. करमा पर्व को लेकर ग्रामीणों में गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
