आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबाकुटी- बंतानगर रोड से पुलिस ने एक अज्ञात महिला को रेस्क्यू किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में ले लिया.


विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. महिला अपना नाम शोभा देवी, पति बसंत साहू और पता आदित्यपुर बता रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला संभवतः कहीं से भटककर यहां पहुंच गई थी. इसके बाद लोगों ने डायल 112 आपात सेवा पर सूचना दी. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
