आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदिवासी सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को दिंदली बस्ती में संपन्न हुई. बैठक में सदस्यों ने आदिवासी राजा कुमार मिंज के घर को कथित रूप से जिला प्रशासन और आवास बोर्ड द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़े जाने की कड़ी निंदा की. इस कार्रवाई से पूरा परिवार बेघर हो गया है और पिछले 16 दिनों से प्लास्टिक तानकर रहने को मजबूर है.

संगठन के सदस्यों ने इसे आदिवासियों के मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के भी विरुद्ध है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को आवास बोर्ड, आदित्यपुर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया जाएगा. संगठन ने मांग की है कि राजा कुमार मिंज के परिवार को तत्काल पुनर्वास प्रदान किया जाए और आवास बोर्ड के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों द्वारा नियमविरुद्ध भूखंड आवंटन की जांच कराई जाए.
बैठक में रबिन्द्र बास्के, राम हांसदा, सुधाकर हांसदा, दिनकर कश्यप, सकला मार्डी और राजा कुमार मिंज सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
