आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना अंतर्गत टोल ब्रिज पर गुंडई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. शुक्रवार 25 जुलाई रात 8 बजे के आसपास टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के सिक्योरिटी इंचार्ज पापुंजय कुमार के साथ मारपीट की गई. पापुंजय ने बताया कि दोपहर में वे रोज की तरह VIP लेन की ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान JH05Z- 5828 नंबर की कार बिना शुल्क चुकाए पार करने लगी.

सिक्योरिटी इंचार्ज ने जब उनसे परिचय पत्र मांगा तो कार सवार लोग हमलावर हो गए. पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, फिर पापुंजय पर बेस बैट से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए वे कार्यालय की ओर भागे, लेकिन हमलावर पीछे तक पहुंच गए. बेस बैट से उनके सिर, छाती और पीठ पर इतना वार किया गया कि बैट टूट गया. हमलावरों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए.
घटना के बाद टोल प्रबंधक हिमांशु प्रसून सिंह ने इसे निंदनीय बताते हुए आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने लोगों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है. वहीं, घायल पापुंजय ने कहा कि उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है और अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
देखें video

