आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सीटू से संबद्ध टिस्को मजदूर यूनियन के संस्थापक सदस्यों में शामिल वरीय नेता केके त्रिपाठी (92) का गुरुवार प्रातः लगभग 10 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. वे अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्व. त्रिपाठी का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर पार्वती घाट में कल किया जाएगा. शवयात्रा कल प्रातः 10 बजे उनके आदित्यपुर 01 के मार्ग संख्या 18 स्थित आवास से शुरू होगी.
समाज विज्ञानी रवीन्द्रनाथ चौबे ने स्व त्रिपाठी के निधन पर संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि केके त्रिपाठी का निधन मजदूर आंदोलन के एक युग की समाप्ति है. श्री चौबे ने बताया कि स्व त्रिपाठी टिस्को के मजदूरों के न्यायोचित मांगों को लागू कराने के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे और उन्होंने हमेशा मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
