आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से 79 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीणा सिंह ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर तेजस्वीनी महिला संगठन की अध्यक्ष और निर्वतमान पार्षद नीतू शर्मा भी मौजूद रही.

अपने संबोधन में डॉक्टर वीणा सिंह ने क्षेत्र के लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तेजस्विनी महिला संगठन द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किया जा रहे कार्यों की भूरी- भूरी सराहना की. उन्होंने कहा कि देश ने जिस तरह से हर मोर्चे पर तरक्की की है उसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका है. आज महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए आगे आ रही है और सभी क्षेत्रों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रही है. तेजस्विनी महिला संगठन भी महिलाओं को एक मंच प्रदान कर रही है यह देखकर अच्छा लग रहा है.

इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया. इसे सफल बनाने में संस्था की अनिमा चौरसिया, नीतू सोनी, सुमन सिंह, मीरा साहू, राखी, पूर्णिमा, नीतू मिश्रा, पुष्पा ठाकुर, नूतन कुमारी, कनकलाता गुड़िया, कुमारी रंजना, कुमारी डेजी सिंह, कैलाश पाठक, गोपाल प्रसाद सिंह, श्याम सिंह, कैलाश मिश्रा, प्रमोद सिंह, सुभाष सिंह, रुचि कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रेमलता, प्रतिमा देवी, शिल्पी कुमारी, पूनम गौड़, पूनम जायसवाल, अनिता कुमारी, रमा कुमारी व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.

