आदित्यपुर: महिलाओं की संस्था तेजश्विनी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी की अध्यक्ष नीतू शर्मा के नेतृत्व में किया गया.

इस अवसर पर वार्ड की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ वीणा सिंह मौजूद रहीं.
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. साथ ही फूलों का गुलदस्ता और उपहार देकर तेजश्विनी संस्था से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. पार्षद सह तेजस्वीनी अध्यक्ष नीतू शर्मा ने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनकी जीत में महिलाओं की बड़ी भूमिका है. आगे उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने की अपील की.
इस मौके पर डॉ वीणा सिंह, शिल्पा कुमारी, मीनाक्षी त्यागी, बबली त्यागी, दूजा कुमारी, रेखा सिंह, शिल्पी कुमारी, बबिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल, चित्रलेखा सेतुआ, गुड़िया सिंह, अंजुसा कुमारी, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, मंजू तिवारी, मंजू मिश्रा, चंचल कुमारी, मनीषा शर्मा, रेखा देवी, नूतन कुमारी, कनकलता उपाध्याय, निशा सिंह, पूनम कुमारी, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, बबिता सिंह, पुष्पा ठाकुर, रीना कुमारी, कमलावती देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं.

