आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में डीवीसी मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक पलट गया जिससे बढ़ा हादसा होते- होते टल गया. हालांकि इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटे आई है जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है.


बताया जा रहा है कि ट्रक गम्हरिया की ओर से आ रहा था. इसी दौरान डीवीसी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें लोड सामान सड़क पर बिखर गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है.
मालूम हो कि बुधवार को उक्त मार्ग पर तीन- तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई है. पहली घटना छोटा गम्हरिया शहीद सुनील महतो समाधि स्थल के समीप की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक भिक्षुक महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी घटना पदमपुर के समीप की है. जहां दो ट्रकों के बीच में आकर एक दो पहिया वाहन सवार घायल हो गया जबकि तीसरी घटना डीवीसी मोड़ के समीप घटित हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
