आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना क्षेत्र के सातबहनी जमालपुर वार्ड संख्या 3 में शनिवार सुबह एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश कुमार महतो (पिता – दिनेश महतो) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा निर्मित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह सामुदायिक भवन के हॉल में युवक का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया. सुबह जब स्थानीय लोग भवन के पास पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद था. दरवाजा खुलवाने पर सभी के होश उड़ गए — युवक फंदे से झूलता मिला.
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक राकेश कुमार महतो का शुक्रवार रात अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा. शनिवार सुबह उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
