आदित्यपुर: थाना अंतर्गत गम्हरिया मामा कॉम्प्लेक्स के समीप सोमवार को बस्ती के कुछ लड़कों ने ठेला संचालक विकास कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत लेकर अपने साथ ले गई है.

विज्ञापन
बताया जाता है कि इस दौरान चाकू बाजी की भी घटना हुई है. बता दे कि इससे पूर्व स्थानीय दुकानदारो एवं लोगों ने पुलिस प्रशासन के तमाम आलाधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त स्थल पर अड्डाबाजी एवं अतिक्रमण रोकने की मांग कर चुके हैं. बावजूद इसके किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई इस घटना के पीछे भी अड्डे बाजी को मुख्य कारण माना जा रहा है.

विज्ञापन
