आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीराम इंग्लिश उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री एवं विधायक चंपई सोरेन थे. मुख्य वक्ता रीतुराज सिंह, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विनोद तिर्की और अर्जुन प्रसाद यादव भी मंच पर मौजूद रहे. मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक आदिवासी रीति- रिवाजों से किया गया.

विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालक ने श्री सोरेन को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को दर्शाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चंपई सोरेन के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए.

अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने विद्यार्थियों को अनुशासित, परिश्रमी और शिक्षाप्रेमी बनने की सलाह दी. उन्होंने विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद कुमार, सहायक प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, बड़ा बाबू सिकंदर आजम, सुषमा शर्मा, नीतू कुमारी, पूजा सांडिल, लक्ष्मी महतो, राखी लेयांगी, सरिता एक्का, विनीता कुमारी, संध्या कुमारी, तृप्ति वंदना, सुनीता श्रीवास्तव, संगीता सिंह, पूजा, बबीता, अर्चना, खुशबू, रेनू, पायल, वीर सिंह कुंकल, प्रशांत कुमार, शिवानी सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने किया.

