आदित्यपुर: थाना अंतर्गत दिंदली बस्ती में बीती रात असमाजिक तत्वों ने एक परिवार के घर और दुकान में जमकर उत्पात मचाया.जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित सुमन मिश्रा ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे उनके घर की खिड़की पर पटाखे फोड़ने की कोशिश की गई. विरोध करने पर बस्ती के असमाजिक तत्वों ने उन्हें और उनके परिवार को गाली- गलौज और धमकियां दी.
सुमन मिश्रा के बड़े पुत्र सुदर्शन मिश्रा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. घटना में परिवार की दुकान, जो उनका मुख्य जीविकोपार्जन का साधन है, में भी तोड़- फोड़ की गई.
परिवार ने बताया कि इस घटना से वे अत्यंत भयभीत हैं और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

