आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. यह श्रद्धांजलि सभा पूर्वाह्न 11.00 बजे से एशिया भवन के सभागार में आयोजित की गई है.

विज्ञापन
इस संबंध में एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल और महासचिव प्रवीण गुटगुटिया ने जानकारी देते हुए सभी सदस्य उद्यमियों से समय पर उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा थे और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. यह सभा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है.

विज्ञापन
