आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीनाथ ग्लोबल विलेज आदित्यपुर में रविवार को दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर पुरोहित विंध्याचल मिश्रा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया. कार्यक्रम में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

विज्ञापन
मुख्य रूप से वासुदेव तिवारी, राजेश सिंह, नीतीश कुमार, सी.एस. प्रसाद, उत्पल गुहा, भगत सिंह महतो, खिरोद महतो, मनोज स्वर्णकार और विनोद राणा शामिल हुए. भूमि पूजन के दौरान सभी ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और पारंपरिक रूप से मनाने का संकल्प लिया.
उपस्थित लोगों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा और सामाजिक समरसता तथा भक्ति भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन
