आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय, आदित्यपुर में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार और उप प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षकों के गुण और उनके योगदान पर प्रकाश डाला.

इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे शिक्षक अभिभूत हो गए. बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान भी किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और शिक्षिकाओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला.
कार्यक्रम का संचालन छात्राओं प्राची और खुशी ने किया. इस अवसर पर सचिव सुरेश सिंह, कोऑर्डिनेटर नीतू कुमारी, कोऑर्डिनेटर पूजा सांडील, सुषमा शर्मा, विनीता कुमारी, पूजा को, सीनी झा, पायल, सरिता, बिना एक्का, तृप्ति, वंदना, लक्ष्मी, संध्या कुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, प्रशांत जी, सिकंदर आजम, बबीता बेरा, अर्चना, राखी, रीता, खुशबू समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

