आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय, आदित्यपुर के सभागार में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार, उप-प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिंह और सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई. इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया.

छात्र- छात्राओं ने हिंदी दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और हिंदी भाषा के प्रचार- प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया. विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान है और यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है. उप-प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिंह ने संगीत के माध्यम से हिंदी की महत्ता को दर्शाया. हिंदी शिक्षिकाएं श्रीमती सुषमा शर्मा एवं श्रीमती सरिता बिना एक्का ने हिंदी के इतिहास, विकास और वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए.
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीतू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. समारोह का समापन पुनः राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं पूजा सांडिल, पूजा गोप, रीता कुमारी, पायल कुमारी, संध्या कुमारी, विनीता कुमारी, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी सिंह, प्रशांत सर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
