आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता, स्व. नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध कर्म गुरुवार को एलआईजी (रो)_48, आदित्यपुर-2, साईं मंदिर के पास स्थित आवास पर संपन्न हुआ. इस अवसर पर परिवार, साथियों और स्थानीय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी.

उल्लेखनीय है कि लगभग 80 वर्षीय स्व. नागेंद्र प्रसाद का 28 दिसंबर को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था. उनका परिवार वर्षों से टाटा स्टील से जुड़ा रहा है. उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि छोटे पुत्र नीतेश राज टाटा स्टील के कर्मचारी होने के साथ- साथ टाटा वर्कर्स यूनियन में सहायक सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
श्राद्ध कर्म में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश सिंह, डेप्युटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू, प्रमोद कुमार सहित कमिटी के सदस्य और कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, आरबीबी सिंह, ज्योति माथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, अंबुज पांडे, संजीव श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, विनोद राय, एके श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ चौबे, जिला पार्षद परितोष सिंह और टाटा स्टील के बीपी सेफ्टी राजीव मंगल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. नागेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और समाज तथा उद्योग क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की.

