आदित्यपुर/ Pramveer Patro सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड संख्या-13 स्थित शर्मा बस्ती में पेयजल संकट और एनओसी की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उप नगर आयुक्त पारुल सिंह से मिला.

इस दौरान केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, प्रेम महतो युवा मोर्चा (व्हाइट टीम) से लक्ष्मण महतो, बाबू महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बस्ती के लोग लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या झेल रहे हैं इसको लेकर पहले भी आवेदन दिया गया था. लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ. उन्होंने मांग की कि रेलवे से शीघ्र एनओसी प्राप्त कर निगम द्वारा आवश्यक कार्य कराए जाएं.
JLKM पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, JIADA निदेशक और DRM दक्षिण- पूर्व रेलवे को भी भेजी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
