आदित्यपुर/ Bipin Varshney श्री शनिदेव भक्त मंडली ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत चांदनी चौक, मांझी टोला आदित्यपुर की पितृहीन लड़की मुस्कान की शादी में आर्थिक सहयोग किया. मुस्कान स्व प्रकाश सिंह और अनिता सिंह की दूसरी बेटी है. उसकी शादी 29 मई को आदित्यपुर दिंदली बस्ती स्थित शिव मंदिर में होनी तय हुई है.

गरीबी के कारण उसकी मां मुस्कान की शादी कराने में असमर्थ हैं. उन्होंने मंडली सदस्य उत्तम विश्वास के माध्यम से मंडली से दान सामग्री की गुहार लगाई. मंडली सदस्यों ने इसे गंभीरता से ले आपस में 21 हजार 7 सौ रुपए इकट्ठे कर एक स्टील पलंग, एक स्टील आलमारी व एक ड्रेसिंग टेबल खरीद कर उसके घर जाकर प्रदान किया. इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, मंटू सिंह मोदक, रतन सिंह मुंडा, विश्वजीत नंदी, महेश्वर नंदी, उत्तम विश्वास, अमित कुमार, शेखर शर्मा आदि का योगदान रहा.

