आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती में एक शादीशुदा महिला से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार रौशन पिछले तीन से चार महीनों से महिला को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था.

विज्ञापन
महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार की ओर से आरआईटी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
