आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड 17 स्थित शिव काली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को तेजश्विनी महिला संगठन की ओर से सामूहिक सत्यनारायण स्वामी कथा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम की मुख्य यजमान वार्ड 17 की पूर्व पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा रहीं. कथा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा- अर्चना की.

पूजा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा. कथा वाचन के दौरान पंडित चंद्रभान पांडेय ने बताया कि जिस माह की पूर्णिमा गुरुवार के दिन पड़ती है, उस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि इस दिन की गई पूजा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाती है.
वहीं नीतू शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया था और आगे भी इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम निरंतर किए जाते रहेंगे. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक और सामाजिक रूप से एकजुट करना है. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
