आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम क्षेत्र में सभी छठ घाटों को सजाने- संवारने का काम सामाजिक संगठनों द्वारा शुरू कर दिया गया है. साथ ही नगर निगम ने लगभग सभी घाटों पर साफ- सफाई और समतलीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

गुरुवार को रोड नंबर 32 और रोड नंबर 7 नदी छठ घाट सहित अन्य घाटों की साफ- सफाई की गई. नालों को भी ठीक किया जा रहा है ताकि घाटों पर छठ पर्व के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.
विदित हो कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख रूप से लगभग 26 छठ घाट हैं. इनमें आदित्यपुर खरकाई ब्रिज का उत्तरी एवं दक्षिणी भाग, नगिना पूरी छठ घाट, मांझी टोला छठ घाट, सालडीह छठ घाट, भाटिया- बेलडीह छठ घाट, दोमुहानी सापड़ा छठ घाट, सतबहिनी श्रीडूंगरी छठ घाट, गम्हरिया ब्लॉक के पीछे छठ घाट, भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, जमुना बांध छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट, राममरैया छठ घाट, घोड़ा बाबा के पीछे तालाब छठ घाट, जमालपुर लोहार तालाब छठ घाट, रोड नंबर 32, रोड नंबर 7 और 8, रोड नंबर 14 कुलुपटांगा छठ घाट, बंतानगर छठ घाट, वास्तु विहार छठ घाट, वास्तु विहार ईटा भट्ठा छठ घाट, सीतारामपुर डैम छठ घाट, आसंगी छठ घाट और ट्रांसपोर्ट कॉलोनी छठ घाट शामिल हैं.
बाबा कुटी छठ घाट को लगभग 5 वर्ष पहले खतरनाक घाट घोषित किया गया था. दुर्भाग्यवश अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. नगर निगम द्वारा लगभग 65 लाख रुपए खर्च कर बनाया गया यह घाट निर्माण काल से ही क्षतिग्रस्त है और आम जनता के काम नहीं आ सका.

जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार से मांग है कि बाबा कुटी घाट निर्माण में हुई लापरवाही की जांच सीआईडी. विभाग द्वारा कराई जाए. इसके लिए जल्द ही मुख्य सचिव और गृह सचिव को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
