आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai मेन रोड स्थित उमेश टॉवर, तीसरी मंज़िल में आदित्यपुर रेडियो स्टेशन के बगल में संचालित संजीव नेत्रालय में शनिवार को अत्याधुनिक ओटी और एडवांस फेको मशीन का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन के साथ ही तीन एडवांस फेको सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं.

संजीव नेत्रालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार तिरिया ने बताया कि अब क्षेत्रवासियों को नेत्र उपचार के लिए मानगो या अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय नेत्र सेवाएं अब आदित्यपुर में ही उपलब्ध रहेंगी.
कार्यक्रम में उपस्थित विट्रियो- रेटिना विशेषज्ञ डॉ. राजीव प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि डायबेटिक मरीजों के लिए रेटिना की जांच और उपचार की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होगी. नेत्रालय के प्रबंधक प्रसनजीत सरकार ने बताया कि जल्द ही यहां सभी कैशलेस सुविधाएं और विट्रियो-रेटिना सर्जिकल यूनिट भी शुरू की जाएगी.

