आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सहारा गार्डन सिटी स्थित पूजा समिति द्वारा बुधवार को क्लब हाउस परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को वस्त्र वितरण किया गया. यह वितरण कार्यक्रम दशहरा पर्व के समापन अवसर पर सांस्कृतिक माहौल में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों के कर- कमलों से किया गया. इस दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि यह पहल सोसाइटी के श्रमिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को दर्शाती है. दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या, डांडिया नाइट तथा बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया.
इस अवसर पर समिति के सदस्यगण एवं सोसाइटी के प्रमुख निवासी शशांक गांगुली, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, एसके. चौधरी, प्रमोद कुमार, मनी कुमार झा, शशि भूषण सिंह एवं आलोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी ने सामूहिकता और सामाजिक सहयोग की भावना को सराहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
