आदित्यपुर: नगर निगम के वॉर्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह के पिता विजय नारायण सिंह का सोमवार देर शाम निधन हो गया. वे लगभग 70 वर्ष के थे. स्वर्गीय सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका डायलिसिस भी हो रहा था.

विज्ञापन
सोमवार शाम उन्होंने आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके परिजनों के यहां आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. स्वर्गीय सिंह के निधन पर आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने गहरी संवेदना प्रकट की है. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है.

विज्ञापन
