आदित्यपुर/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत होटल टॉल ब्रिज के विपरीत मेन रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार महिंद्रा मैक्सिमो (संख्या JH 05BE 1917) ने सड़क किनारे खड़ी कार (संख्या JH 05EB 3725) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 40 फीट आगे खिसक गई जबकि मैक्सिमो वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया.

विज्ञापन
हादसे में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मैक्सिमो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
