आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) प्लांट 3- 4 में रविवार को रक्तदान शिविर आहूत किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आहूत किए गए इस शिविर में कुल 523 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.

शिविर में प्रमुख रुप से कंपनी के वरीय एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तथा सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कहा कि कारपोरेट सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के सभी प्लांट में प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर बारी-बारी से रक्तदान शिविर आहूत किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के अलावा कंपनी सामाजिक कार्य भी करती है.
शिविर को सफल बनाने में कंपनी के सीपीओ शक्ति सेनापति, कार्यकारी निदेशक राहुल बागड़िया, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, वरीय एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार, भोलानाथ बरुआ, कुमार अभिनव, अजीत सिंह, अदिति सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा.

