आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी आरआईटी मंडल ने शुक्रवार को भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. इस अवसर पर आरआईटी मंडल अंतर्गत रोड नंबर 14 राम मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इसमें पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, वरिष्ठ नेता जगदीश मंडल, चंद्रमा पांडे ,अवधेश ठाकुर ,महिला नेत्री उषा पांडे, स्थानीय वार्ड पार्षद रिंकू राय, प्रभाषिनी कालुंदिया, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल, मिंटू पांडे, मंडल सहसंयोजक विजय मोदक, मंत्री अनिल मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश शाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना शुक्ला, अशोक साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

