आदित्यपुर: आसंगी में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है. नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शनी होम्स के संयुक्त तत्वावधान में 14.5 एकड़ भूमि पर इस भव्य परियोजना का विकास किया जाएगा. डेवलपर और प्रमोटर कंपनी नंदन होम्स ने इसकी बुकिंग रविवार से शुरू कर दी है.

परियोजना के तहत न्यूनतम 1400 स्क्वायर फीट से लेकर अधिकतम 4000 स्क्वायर फीट तक के आवास तैयार किए जाएंगे. आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए करीब 80 कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा लगभग 60 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में हरियाली से भरपूर पार्क और गार्डन विकसित किया जाएगा, जिससे निवासियों को स्वच्छ और शांत वातावरण मिल सके.
डेवलपर की ओर से बताया गया कि यह परियोजना बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुव्यवस्थित लेआउट और हरित परिवेश को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराया जाए.
कार्यक्रम में भानुप्रिया सिंह, स्वाती सिंह, संजय मोहंती एवं सतीश सिंह की सक्रिय भूमिका रही. नंदन होम्स इससे पहले तिरुलडीह क्षेत्र में सफलतापूर्वक परियोजना विकसित कर चुकी है. पोटका में नंदन गार्डन परियोजना पहले से संचालित है, जिसका उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया गया था. रांची में भी नंदन गार्डन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे कंपनी की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का उदाहरण माना जा रहा है.
कंपनी का दावा है कि यह नया प्रोजेक्ट आदित्यपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया आयाम स्थापित करेगा.

