आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां. आरआईटी थाना क्षेत्र के बंता नगर में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी संजीव सिंह के नेतृत्व में पानी टंकी से सटे राजा जनरल स्टोर में छापेमारी की गई. छापेमारी में भारी मात्रा में हुक्का चिलम, अलग-अलग फ्लेवर का नशीला पदार्थ और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन युक्त सिगरेट समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए.


सूत्रों के अनुसार राजा जनरल स्टोर की आड़ में गांजा और नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर चलता था. बताया जा रहा है कि दुकान से जमशेदपुर शहर के हाई सोसाइटी युवाओं और अंग्रेजी माध्यम के स्कूली छात्रों तक नशीले पदार्थ की सप्लाई की जाती थी. दो दिन पहले डीएवी एनआईटी के कुछ छात्रों को नशापान करते पकड़े जाने के बाद पुलिस को इसकी भनक लगी और फिर छापेमारी की गई.

जानकारी मिली है कि राजा प्रजापति नामक युवक इस काले कारोबार का मुख्य सरगना है. गुमटी से शुरू हुआ कारोबार अब वन विभाग की जमीन पर विशाल शोरूम तक पहुंच गया है. दुकान से स्कूली बच्चों को नशेड़ी बनाने का हर सामान उपलब्ध कराया जाता था. प्रतिबंधित औजार, नकली पिस्तौल और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद होने की सूचना है, हालांकि पुलिस ने गांजा बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है. इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है और लोग पुलिस के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
