आदित्यपुर: Parmeshwar Gorai /थाना अंतर्गत माझी टोला स्थित रैना बसेरा सोसायती के डुप्लेक्स संख्या 41 में रहने वाले किरायेदार का शव शनिवार देर रात पुलिस ने कुत्तों को कब्जे में लेने के बाद बरामद कर लिया है. मृतक की पहचान राउंडी स्टेवेशन के रूप में हुई है.

मृतक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका रहस्य अभी भी बना हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक चार-पांच महीने पूर्व ही यहां किराया में रहने आया था. सोसायटी के लोग उससे अच्छी तरह से परिचित नहीं थे. उधर सूचना मिलते ही मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी तीन-चार दिन पूर्व कहीं चली गई है आशंका जताई जा रही है कि मृतक इसी को लेकर तनाव में था.

आपको बता दें कि शुरुआत में सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बरामद करने में नाकाम रही थी क्योंकि घर में करीब आधा दर्जन कुत्ते मौजूद थे. इस वजह से पुलिस को शव को रेस्क्यू करने में परेशानी हुई. करीब 1 घंटे बाद आदित्यपुर नगर निगम के डॉग रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और कुत्तों को रेस्क्यू करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के तफ्तीश के बाद ही मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सकेगा. वैसे मृतक के रसूख और कुत्तों के शौक को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक अच्छी- खासी कमाई करता था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

