आदित्यपुर: गुरुवार 5 फरवरी 2026 को आदित्यपुर क्षेत्र में डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह बाधा 33 केवी इनकमिंग फीडर में मीटरिंग यूनिट बदलने के कार्य के कारण की जा रही है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आदित्यपुर-2 विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 33 केवी इनकमिंग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

विज्ञापन
*ये क्षेत्र होंगे प्रभावित*
बिजली कटौती के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया 4th फेज, 6th फेज, स्टेशन रोड, बिष्णु नगर, गम्हरिया ब्लॉक, गायत्री नगर एवं टीचर ट्रेनिंग संस्थान सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे. बताया गया कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक होने के कारण किया जा रहा है. इसको लेकर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है.

विज्ञापन
