आदित्यपुर: विद्युत शक्ति उपकेंद्र हथियाडीह अंतर्गत फीडर संख्या एक व दो में मंगलवार तीन फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आदित्यपुर दो के सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि पीएसएस में मरम्मती कार्य किया जाना है. मरम्मती कार्य के कारण निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र कल्पनापुरी, सालडीह, श्रीडुंगरी तथा औद्योगिक क्षेत्र हथियाडीह में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन
