आदित्यपुर (Kunal Kumar) सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोचापाड़ा से बीस लीटर देसी शराब एवं 30 बोतल 180 मिली के अलग- अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं.

विज्ञापन
इस संबंध में बताया जा रहा है कि कोचापाड़ा में गणेश मंडल एवं जयदेव दास द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब की बिक्री की सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी के दौरान उक्त सफलता हासिल की है, हालांकि दोनों शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन

