आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने छः घंटे के भीतर आकशवाणी चौक के समीप से खुशी कुमारी नामक छात्रा से हुए मोबाईल छिनतई मामले का खुलासा करते हुए सोनारी के युवक हरप्रीत सिंह को धर दबोचा. जिससे पूछताछ की जा रही है.

बता दे की खुशी कुमारी नामक छात्रा गुरुवार 3:00 बजे के आसपास आकाशवाणी चौक पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी. खुशी आदित्यपुर कॉलोनी के सहारा सिटी में रहती है. इसी दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश आ धमका और खुशी की मोबाइल लेकर भाग निकला. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और छात्रा को उसका मोबाइल ढूंढ कर देने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद आदित्यपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने अपना जाल बिछाया और हरप्रीत सिंह को आकाशवाणी चौक से ही रात के 9:00 बजे धर दबोचा. जिसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. छात्रा को मोबाइल बरामद होने की सूचना दे दी गई है.

