आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना पुलिस ने बीते 25 जुलाई को टोल ब्रिज के वीआईपी लेन में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे स्वीफ्ट कार सवार युवकों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर घायल किए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं स्वीफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार युवकों की पहचान सत्यम कुमार, सुजल कुमार सिंह, साहिल यादव, सचिन प्रसाद और साहिल यादव के रूप में हुई है. सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. बता दें कि पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय सहयोग से आरोपियों को पकड़ा. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने स्वीफ्ट कार JH05Z- 5828 को बरामद किया है. इस मामले में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 239/25 दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों पर बीएनएस की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

