आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai पुलिस ने बीते 19- 20 सितंबर की रात इमली चौक के निकट JWIC इंफ्रा लिमिटेड कंपनी जलापूर्ति का कार्य कर रहे कंपनी के कर्मचारी प्रेम राज और अन्य पर हमला मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में मेहुल जयसवाल, धरुण महतो और विशाल महतो शामिल है.

आरोप है कि इन्होने ईंट, पत्थर, लाठी, रॉड और लोहे की रॉड से हमला कर प्रेम राज व अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें 24 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

