आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम क्षेत्र में विस्थापित एनआईटी के एचकेजीसी सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालाबाबू सरदार और नटवर लाल करुआ से मुलाकात की. इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा.

सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झामुमो सफाई कर्मियों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो झामुमो इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा.
बीरेंद्र प्रधान ने आश्वस्त किया कि सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर झामुमो की ओर से सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर उन्हें एनआईटी कर्मियों की स्थिति से अवगत कराया जाएगा. साथ ही सांसद से शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया जाएगा. इस मौके पर सफाई कर्मियों के साथ महिलाएं भी मौजूद थीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
