आदित्यपुर: छठ महापर्व के अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एक भव्य पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वार्ड संख्या 26, 29, 32, 34 और 35 की कुल एक हजार छठव्रतियों के बीच मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी, आटा/ गेहूं और आम की लकड़ी का वितरण किया गया.


यह कार्यक्रम आदित्यपुर-2 स्थित मार्ग संख्या 15 के मैदान में जन सहयोग से संपन्न हुआ. सामग्री वितरण कूपन प्रणाली के माध्यम से किया गया ताकि व्यवस्था और पारदर्शिता बनी रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह उपस्थित थीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह तथा सहायक सचिव नितेश राज भी मौजूद रहे.
मुख्य अतिथि पारुल सिंह ने कहा कि “छठ महापर्व के अवसर पर बीते दस वर्षों से पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा किया जा रहा यह आयोजन जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल है.” उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी छठ घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जा रही है. साथ ही उन्होंने मंच से कंट्रोल रूम और अपना निजी नंबर जारी कर लोगों से कहा कि किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क करें.
इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है. इस वर्ष कुल 2000 व्रतधारी माताओं और बहनों को सामग्री प्रदान की जाएगी.” उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास और जन सहयोग की मिसाल है, जो लोकआस्था के इस महापर्व को और भी भव्य बनाता है.
कार्यक्रम की सफलता में देव प्रकाश, एसएन यादव, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, एसडी प्रसाद, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, संदीप साहू, ऋषि गुप्ता, अजय ठाकुर, राजेश यादव, आशुतोष गुप्ता, गणेश चौबे, अमित ठाकुर, संकेत चौधरी, शुभम कुमार तिवारी, मुकेश चौधरी, ऋषभ कुमार, राजू कुमार, सूरज कुमार, सौरव गुप्ता, धीरज पांडे, रंजन कुमार तिवारी, विशाल राणा समेत आदित्यपुर विकास समिति और न्यू डिस्को क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
