आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने चेन छीनने की एक सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 9 नवंबर का है, जब जमशेदपुर से आदित्यपुर बाइक से आ रही एक महिला से नया पुल पार करने के बाद दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी. पीड़िता के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 344/25, दिनांक 09/11/2025, धारा 304(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम लगातार छापामारी कर रही थी और इसी क्रम में पुलिस ने इस्माईल आलम उर्फ़ चोच को आजादनगर, जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता की छिनी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त काली रंग की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BH-5895) भी बरामद कर ली.
पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर अपराधी है और क्षेत्र में चेन व झपटमारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
छापामारी दल में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पुअनि. कौशल कुमार, बिनोद टुडू, टाइगर नितीश कुमार पांडेय, टाइगर दीपक कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
