आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के बिको मोंड स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय के पास बुधवार को एसेल मोटर्स कंपनी के गेट नंबर 2 के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई. घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब तीन असामाजिक तत्वों ने अज्ञात युवक को घेरकर बुरी तरह मारपीट की. सूचना मिलने पर झारखंड मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनिल गोराई अपने दो समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मारपीट रुक गई थी.

गोराई ने हमलावर युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन तीनों युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. आत्मरक्षा में गोराई ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और विरोध करने वालों पर हमले की घटनाएं आम होती जा रही हैं.
घटना के बाद मजदूर नेता सुनिल गोराई ने आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मजदूर संगठन उग्र आंदोलन करेगा. स्थानीय लोग इस घटना को एक बड़ी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं और औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जता रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
