आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सहारा गार्डन सिटी सोसाइटी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह- शाम टहलने या बच्चों के खेलने के दौरान कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला करने लगे हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है.

सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष शशांक गांगुली और निवर्तमान कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ने इस संदर्भ में नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम को उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्देशों का पालन करते हुए शीघ्र कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके.
दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोसाइटी को कुत्तों के प्रकोप से जल्द मुक्त कराए. उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधा या स्वच्छता का मुद्दा नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बन गया है.
जानकारी के अनुसार, पूरे जमशेदपुर क्षेत्र में लगभग 20,000 आवारा कुत्ते हैं, जिनके काटने से हर साल करीब 1,000 लोग घायल होते हैं. सहारा गार्डन सिटी में भी कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं. निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
