आदित्यपुर/ Parmeshwr Gorai झारखंड की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) बनने पर तदाशा मिश्रा को पूरे राज्यभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 की पूर्व पार्षद एवं समाजसेविका श्रीमती नीतू शर्मा ने अपने संगठन तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी है.

अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य को एक सक्षम, सशक्त और संवेदनशील महिला पुलिस प्रमुख मिली हैं. उन्होंने कहा कि तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में न केवल कानून- व्यवस्था और पुलिस प्रशासन मजबूत होगा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग, विशेषकर महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में नई उम्मीद जगी है.
उन्होंने आगे कहा कि तदाशा मिश्रा के पुलिस महानिदेशक बनने से झारखंड की हर महिला में आत्मविश्वास बढ़ेगा. अब महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी और अपराधों के खिलाफ सशक्त आवाज़ उठा सकेंगी.
नीतू शर्मा ने विश्वास जताया कि झारखंड पुलिस उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी और “न्याय, सुरक्षा और विश्वास” की भावना को मजबूत बनाए रखेगी. उन्होंने पूरे संगठन की ओर से तदाशा मिश्रा के उज्ज्वल कार्यकाल और सफलता की कामना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
