आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai खूंटी लोकसभा अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा का आज आदित्यपुर आगमन पर एस- टाइप चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बागची ने किया. इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

कांग्रेसजनों ने सांसद को फूल- माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया. इसके बाद सांसद मुंडा आदित्यपुर स्थित एस- टाइप कॉलोनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने पुराने साथी और वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बहादुर सिंह देव का हालचाल जाना. श्री सिंह देव दुर्गा पूजा के दौरान एक दुर्घटना में पैर टूट जाने के कारण फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. सांसद मुंडा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, प्रदेश सचिव (सूचनाधिकार विभाग) वैद्य संजय कुमार, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग) रिजवान खान, जगदीश नारायण चौबे, मुकेश सिंह, कैलाश महतो, मानिक दास, खिरोद सरदार, रमेश बालमुचू सहित अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
